national
विपक्ष का मकसद हर मुद्दे को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत कर जनता के बीच असंतोष पैदा करना : भाजपा
INT News9 July 2026 at 10:56 pm

नई दिल्ली, 9 जुलाई। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया बयानों को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेता रोहन गुप्ता और प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव पर विभिन्न मुद्दों का राजनीतिकरण करने, भ्रामक बयान देने और राम मंदिर प्रकरण पर अनावश्यक सवाल उठाने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष धार्मिक आस्था के विषयों को राजनीतिक चश्मे से देखता है।