समाचार · छत्तीसगढ़
तिल्दा के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे मंत्री टंकराम वर्मा:लखना और बलौदीखुर्द में हालात का लिया जायजा, आवास, भोजन और स्वास्थ्य सुविधा के निर्देश
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को तिल्दा तहसील के बाढ़ प्रभावित ग्राम लखना और बलौदीखुर्द का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लिया। मंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने लोगों के ठहरने के लिए बनाए गए अस्थायी आवासों का निरीक्षण किया। साथ ही भोजन और स्वास्थ्य व्यवस्था की भी जानकारी ली। सुविधाओं में कमी नहीं हो मंत्री वर्मा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रभावित परिवारों के लिए रहने की जगह, स्वच्छ पेयजल, भोजन और चिकित्सा सुविधा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने को कहा। हर संभव मदद का भरोसा मंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है। प्रभावित परिवारों को जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।