Friday, 24 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

Almora News: विधायक मेहरा ने तीन सड़कों का किया शिलान्यास

INT News23 July 2026 at 09:59 pm

Almora News: अल्मोड़ा। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने तीन सड़कों का शिलान्यास किया। बताया कि चिल मोटर मार्ग से सिंधिया मल्ला तडकोट मोटर मार्ग का निर्माण 312.09 लाख, बसोली-चमतोला सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण 121.41 लाख और मकडाऊ-दशौला सड़क का सुधारीकरण व डामरीकरण 1.7 लाख रुपये से किया जाना है। इन सड़कों के बनने से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेजी से होगा। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, प्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह, जीवन पालीवाल, शिव सिंह, महेंद्र सिंह, खीमानंद पालीवाल, आनंद सिंह आदि मौजूद थे।