समाचार · मध्य प्रदेश
बुरहानपुर में शुक्रवार को 2 घंटे बिजली गुल रहेगी:कृषि उपज मंडी, मला लाइन समेत 20 से ज्यादा इलाकों में कटौती, हरीरपुरा फीडर पर मेंटेनेंस
INT News9 July 2026 at 09:15 pm
बुरहानपुर में शुक्रवार 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 11 केवी हरीरपुरा फीडर पर आवश्यक रखरखाव का कार्य करेगी। इसी कारण संबंधित क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। इन इलाकों में रहेगी कटौती
बिजली कंपनी के अनुसार, इस दौरान सलूजा टिंबर मार्ट, आरको कॉम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी, मला लाइन, हरीरपुरा, सुभाष स्कूल, राधेश्याम अस्पताल, शाह एन शाह मॉल, बीएसएनएल ऑफिस, गुरूसिख मॉल, मंगलम प्रोसेस और हजरत गोटिया पीर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कंपनी ने बताया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि कम या अधिक हो सकती है।