Wednesday, 25 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

ऑनलाइन ठगी पर अमेरिका का बड़ा शिकंजा, 400 से अधिक मामलों में 800 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

INT News24 November 2026 at 11:06 pm

वॉशिंगटन, 24 नवंबर। अमेरिका के न्याय विभाग ने मंगलवार को बताया कि मार्च से अब तक ऑनलाइन ठगी और साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 400 से अधिक मामलों में 800 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस अभियान के तहत विदेशों में संचालित धोखाधड़ी केंद्रों पर भी कार्रवाई की गई और ठगी के लिए मजबूर किए गए हजारों लोगों को मुक्त कराया गया।