Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · गुजरात

अब गूगल मैप बताएगा शहर में कहां मिलेगी पार्किंग, 160 स्थल हुए लिंक

INT News29 July 2026 at 11:35 pm

Ahmedabad: शहर में पार्किंग की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों के लिए अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने बड़ी डिजिटल पहल की है। अब शहर के करीब 160 सार्वजनिक पार्किंग स्थलों को गूगल मैप से जोड़ दिया गया है। इससे नागरिक अपने मोबाइल पर पार्किंग का सटीक स्थान देख सकेंगे और वहां तक पहुंचने का सबसे आसान व छोटा मार्ग भी प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल से पार्किंग की तलाश में सड़कों पर अनावश्यक चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ-साथ समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।मनपा ने इस सुविधा को अपनी अमदापार्क ऐप के साथ भी एकीकृत किया है। इसमें पे एंड पार्क, पब्लिक पार्किंग प्लॉट, स्मार्ट पार्किंग, मल्टीलेवल कार पार्किंग और शहर के विभिन्न ऑन-स्ट्रीट पार्किंग स्थलों को शामिल किया गया है। मनपा के अनुसार डिजिटल इंडिया और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शुरू की गई यह सुविधा शहरवासियों के साथ पर्यटकों के लिए भी उपयोगी होगी। निजी पार्किंग संचालक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी अमदापार्क प्लेटफॉर्म से जुड़ सकेंगे। इसके लिए उन्हें पार्किंग क्षमता, शुल्क और उपलब्धता की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करनी होगी, जबकि पार्किंग शुल्क का भुगतान भी डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा। मुफ्त पार्किंग देने वालों को 100% प्रॉपर्टी टैक्स में छूट मनपा की नीति के अनुसार जो शॉपिंग मॉल, अस्पताल, होटल, मल्टीप्लेक्स या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान आम नागरिकों को नि:शुल्क पार्किंग उपलब्ध कराएंगे, उन्हें पार्किंग क्षेत्र के अनुपात में संपत्ति कर में 100 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इससे निजी पार्किंग को भी सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराने को बढ़ावा मिलेगा। निजी पार्किंग भी बनेगी डिजिटल नेटवर्क का हिस्सा जो निजी संपत्ति मालिक या व्यावसायिक प्रतिष्ठान पार्किंग शुल्क लेकर सेवा देना चाहते हैं, वे भी अमदापार्क प्लेटफॉर्म से जुड़ सकेंगे। उन्हें पार्किंग क्षमता, शुल्क और उपलब्धता की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करनी होगी। इससे नागरिकों को एक ही मंच पर सरकारी और निजी दोनों तरह की पार्किंग की जानकारी मिल सकेगी। भविष्य में और पार्किंग स्थल भी जुड़ेंगे मनपा के अनुसार नागरिकों से मिलने वाले सुझावों के आधार पर आने वाले समय में शहर के और अधिक सार्वजनिक पार्किंग स्थलों को अमदापार्क और गूगल मैप्स से जोड़ा जाएगा।