समाचार · बिहार
नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रशांत किशोर, जक्कनपुर थाना पहुंचे; बोले- सरकार बताए हमारे लोग कहां हैं

Bankipur By Election : बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई. बैठक में दावा किया गया कि उनके 20 नेताओं को बिना वजह गिरफ्तार किया गया है. पीके की ओर से कहा गया है कि जन सुराज के नेताओं को पुलिस नहीं छोड़ा, तो वे खुद थाने चले जाएंगे. हालंकि प्रशांत किशोर ने बुधवार देर रात जक्कनपुर थाना पहुंच गये.
प्रशांत किशोर ने बुलाई आपात बैठक
बताया जा रहा है कि पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने जन सुराज के कई नेताओं को उठा लिया है. उसके बाद उन्हें हिरासत में रखा गया है. जन सुराज ने इस पर आपत्ति जताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त दिल्ली से शिकायत की है. बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भी शिकायत की है. जन सुराज से जुड़े अजय द्विवेदी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कार्यकर्ता पटना में अपने परिजनों से मिलने आए थे.इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया है. कुछ नेताओं को जक्कनपुर थाने में रखा गया है. पीके ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. कहा कि जनसुराज के किसी नेता या कार्यकर्ता से को गलती हुयी है तो उसपर कानूनन कार्रवाई करें.
पटना पुलिस की सफाई,थाना स्तर से कार्रवाई की जा रही
पटना सचिवालय डीएसपी की ओर से कहा गया है कि थाना स्तर से ये कार्रवाई की जा रही है. शांति व्यवस्था कायम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. पीरबहोर थानाध्यक्ष ने मीडिया को कहा कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को लाया गया है. एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.
प्रशांत किशोर के खिलाफ मामला दर्ज
उधर, जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और नीतीश कुमार के खासे करीबी नेता नीरज कुमार ने पीके के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया है. पीके ने नीतीश कुमार के एक वीडियो को बताया था कि वो सही नहीं है. उसी के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ है. सभी पार्टियों ने अपना प्रचार कर लिया है.अब सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप चल रहे हैं.
आज करीब 3.79 लाख मतदाता देंगे वोट
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार यानी आज 30 जुलाई को मतदान होगा. बुधवार को चुनावकर्मियों को ईवीएम, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट समेत चुनाव सामग्री वितरित कर दी गई और सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं.
इस उपचुनाव में 3,79,616 मतदाता मतदान करेंगे. चुनाव के लिए 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था के तहत पैरामिलिट्री फोर्स की 14 कंपनियां तैनात की गई हैं. सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र बल की मौजूदगी रहेगी. मतदान के बाद 3 अगस्त को मतगणना होगी.
इसे भी पढ़ें:बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग से एक दिन पहले जन सुराज का दावा- 20 नेताओं को पुलिस ने उठाया, इलेक्शन ऑब्जर्वर से की शिकायत