समाचार · मध्य प्रदेश
बामनिया स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत:पंथ बोराली का रहने वाला था, तीन बच्चे छोड़ गया
INT News29 July 2026 at 11:02 pm
झाबुआ जिले के बामनिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात करीब 9 बजे एक युवक की एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में युवक का एक पैर कटकर अलग हो गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। मृतक की पहचान पंथ बोराली (टेमरिया) निवासी मुकेश, पिता जोगा माल के रूप में हुई है। मृतक के पीछे तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के मयाराम गुर्जर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। रेलवे पुलिस इस पूरे हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।