world
एआई की ओर बढ़ते कदमों के बीच चीन की बड़ी टेक कंपनियों ने 18 महीने में की 1.3 लाख कर्मचारियों की छंटनी: रिपोर्ट
INT News9 July 2026 at 02:22 pm

नई दिल्ली, 9 जुलाई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को तेजी से अपनाने और कंपनियों के पुनर्गठन के बीच चीन की प्रमुख टेक कंपनियों ने पिछले डेढ़ साल में करीब 1.3 लाख कर्मचारियों की छंटनी की है। एक नई रिपोर्ट में इतने बड़े स्तर पर हो रही नौकरी कटौती पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की चुप्पी आलोचना की गई है।