Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

ग्राम सभा के नाम पर खाली रजिस्टर में साइन:पंच ने बनाया VIDEO, ग्राम सचिव पर फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

INT News21 September 2026 at 11:24 pm

रेवाड़ी जिले के गांव डुंगरवास में ग्राम सभा और सरकारी कैंप को लेकर गांव में विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड नंबर 3 के पंच प्रदीप कुमार ने ग्राम सचिव पर खाली रजिस्टर में ग्रामीणों के हस्ताक्षर करवाने और पंचों के हस्ताक्षर वाले स्थान पर भी लोगों से कथित तौर पर हस्ताक्षर कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पंच ने मौके की वीडियो भी बनाई है। मामले को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों के डीसी से शिकायत की जाएंगी। वहीं सरपंच आरोपो का निराधार बताया है। उनका कहना है कि एडीसी ऑफिसी के आदेशों पर गांव में कैंप लगाया गया था। पंच प्रदीप कुमार के अनुसार रविवार रात गांव के सरपंच विपिन कुमार का उनके पास फोन आया था। सरपंच ने सोमवार को ग्राम सभा आयोजित करने की बात कही। पंच ने आरोप लगाया कि उन्होंने इतने कम समय में ग्राम सभा आयोजित करने पर असहमति जताई। इसी रात गांव में मुनादी कराकर सोमवार को कैंप लगाए जाने की जानकारी दी गई। पंच के मुताबिक कैंप में परिवार पहचान पत्र समेत ग्रामीणों की अन्य समस्याओं का समाधान किए जाने की बात कही गई थी। रात में मुनादी, सुबह कैंप और खाली रजिस्टर में साइन कराने का आरोप पंच प्रदीप कुमार का आरोप है कि जब वह करीब सुबह 9:30 बजे कैंप में पहुंचे, तो वहां गांव का चौकीदार और ग्राम सचिव मौजूद थे। पंच के मुताबिक कैंप में आए ग्रामीणों से ग्राम सभा के खाली रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे थे। पंच ने इसका वीडियो बनाने का दावा किया है। उनका आरोप है कि रजिस्टर में जहां पंचों के हस्ताक्षर किए जाने थे, वहां भी कैंप में आए लोगों से कथित तौर पर हस्ताक्षर करवाए गए। इस दौरान गांव का कोई भी पंच मौजूद नही था। विरोध किया तो खाली रजिस्टर में कार्रवाई लिखने का आरोप पंच के मुताबिक उन्होंने मौके पर ही इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध के बाद ग्राम सचिव ने उसी खाली रजिस्टर में कार्रवाई लिखनी शुरू कर दी। पंच ने इसकी वीडियो बनाई है। उनका कहना है कि कुछ देर बाद गांव के सरपंच भी मौके पर पहुंचे। पंच का कहना है कि उन्होंने सरपंच से रजिस्टर दिखाने को कहा, लेकिन सरपंच ने रजिस्टर दिखाने से साफ इनकार कर दिया। पंच का आरोप है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि रजिस्टर में ग्रामीणों से किस उद्देश्य से हस्ताक्षर करवाए गए और बाद में उसमें क्या कार्रवाई दर्ज की गई। आज डीसी से मिलेंगे ग्रामीण पंच प्रदीप कुमार ने कहा कि मामले को लेकर ग्रामीण मंगलवार को डीसी से मिलेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और मौके पर बनाई गई वीडियो सहित रजिस्टर की जांच की जाए। सरपंच बोले- एडीसी कार्यालय से मिले थे कैंप लगाने के आदेश वहीं, गांव के सरपंच विपिन कुमार ने पंच के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि गांव में कैंप लगाने के आदेश एडीसी कार्यालय की ओर से मिले थे। इसी के तहत कैंप आयोजित किया गया था और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा था।सरपंच के मुताबिक कैंप में सरकारी योजनाओं और परिवार पहचान पत्र समेत ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पंच द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। अब जांच से खुलेगा रजिस्टर का राज मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि कैंप केवल ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाया गया था तो खाली रजिस्टर में पहले से हस्ताक्षर क्यों कराए जा रहे थे। पंच द्वारा बनाए गए वीडियो और संबंधित रजिस्टर की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच मामला डीसी के दरबार तक पहुंचने वाला है।