Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment · Goa

Bigg Boss 20: "मेरे फैंस बाहर हैं..." नॉमिनेशन के बाद Yung का अमन पर तंज, कहा- दूसरों के इशारों पर चलने वाली 'भेड़'

INT News21 September 2026 at 11:34 pm

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में लग्जरी राशन पाने के लिए कंटेस्टेंट्स को एक ऐसा फैसला लेना पड़ा, जिसने घर का पूरा माहौल बदल दिया. राशन के बदले किसी सेफ कंटेस्टेंट की एक लाइफ छीनने की शर्त रखी गई. इसके बाद घरवालों के बीच हलचल मच गई और सभी रूम नंबर 20 की ओर दौड़ पड़े. इस मौके को सबसे पहले अमन गांधी ने हासिल किया और उन्होंने युंग DSA को एलिमिनेट करने का फैसला लिया. इसके बाद अमन और यंग के बीच जमकर बहस देखने को मिली. वहीं, गुल्लू और अम्रपाली दुबे की प्रतिक्रियाओं ने भी इस पूरे मामले को दिलचस्प बना दिया.

लग्जरी राशन के लिए अमन ने यंग को चुना

बिग बॉस ने घरवालों के सामने शर्त रखी कि जो भी लग्जरी राशन चाहता है, उसे किसी सेफ कंटेस्टेंट की एक लाइफ छीननी होगी. यह सुनते ही सभी कंटेस्टेंट्स रूम नंबर 20 की तरफ भागे, लेकिन अमन सबसे पहले पहुंच गए. इस तरह उन्हें यह सुनहरा मौका मिल गया.

Bro Aman and Yung’s fight is such a brainrot lmaooo 😭😭

Wtf they’re really debating the GOAT and the bakri 😭 #YungDsa #AmanGandhi #Biggboss20 pic.twitter.com/JOgvMXeYQC

— 𝑵𝒂𝒉𝒚𝒂𝒏 (@Nahyan_here) September 21, 2026

">

इसके बाद अमन ने युंग DSA को एलिमिनेट करने का फैसला किया. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि यंग का ग्रुप पहले ही टूट चुका है और वह काफी लेफ्ट आउट महसूस कर रहे हैं. अमन के मुताबिक, इसी वजह से उन्होंने युंग को चुना.

हालांकि, अमन के इस फैसले से यंग बिल्कुल खुश नजर नहीं आए और उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की.

अम्रपाली दुबे ने भी उठाए सवाल

यंग DSA के एलिमिनेशन के बाद अम्रपाली दुबे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सभी लड़कों ने मिलकर गुल्लू को कप्तान बनाया था. वहीं, अम्रपाली ने अमन के चेहरे पर युंग के एलिमिनेट होने की खुशी भी नोटिस की.

दूसरी तरफ, रीति ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि अमन और यंग DSA के बीच कोई लफड़ा चल रहा है. इस तरह घर के अंदर की दोस्ती और समीकरणों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई.

‘अमन मस्त ब्रो, मक्खन आ गए’

एलिमिनेशन के बाद युंग DSA ने अमन से बात करते हुए तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘क्या अमन, मस्त ब्रो, मक्खन आ गए.’ इस पर अमन ने जवाब दिया, ‘चाहिए.’

यंग ने आगे कहा कि उन्हें मक्खन नहीं लगाना है, उन्हें लगा ही नहीं था कि अमन ऐसा करेंगे. इसके बाद उन्होंने गुल्लू से भी कहा कि उन्हें गुल्कू को खुश देखकर खुशी हुई कि वह उनके एलिमिनेट होने पर खुश हैं.

यंग ने अमन पर तंज कसते हुए कहा कि उनका अपना कोई फैसला नहीं है और वह दूसरों के कहने पर चलते हैं. उन्होंने अमन को ‘भेड़चाल’ बताते हुए कहा कि उनकी ‘बकरी’ लेफ्ट कहती है तो वह लेफ्ट जाते हैं और राइट कहती है तो राइट.

‘बकरी है तो दूध चाहिए क्या?’

यंग और अमन के बीच बहस यहीं नहीं रुकी. दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. अमन ने यंग से कहा, ‘तुझे कुछ चाहिए क्या? बकरी है तो दूध चाहिए क्या?’

इस पर यंग ने जवाब दिया कि यह सब कैमरे के सामने करें, उनके सामने नहीं. इसके बाद यंग ने कहा कि ये लोग बकरी रहेंगे और वह खुद को ‘गोट’ मानते हैं.

Better actor than #AmanGandhi

Bhau #YungDSA mimicked him perfectly Bakri to bana hi hai

Pan Ladki jaisa kyun karne lagta baar baar jhagde me

😂 pic.twitter.com/XSVMSwH5eq

— . (@Kashified007) September 21, 2026

">

इस पर गुल्कू ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि आज उनकी गोट काट दी गई.

युंग बोले- ‘नॉमिनेशन की टेंशन नहीं, मेरे फैंस हैं बाहर’

बहस के दौरान अमन ने युंग को याद दिलाया कि उन्होंने खुद कहा था कि वह अपनी जान दे देंगे. इस पर यंग ने कहा, ‘हां, दे दी.’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नॉमिनेशन की कोई टेंशन नहीं है, क्योंकि उनके फैंस बाहर बैठे हैं.

लग्जरी राशन के लिए शुरू हुआ यह टास्क अब घरवालों के बीच दोस्ती, भरोसे और आपसी समीकरणों को लेकर नई बहस छेड़ चुका है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: रैंकिंग टास्क में मिला 7वां नंबर तो भड़कीं लवप्रीत, बोलीं- मर जाऊंगी पर वहां जाकर नहीं बैठूंगी