Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

चिराग पासवान को ‘साथी’ बताते हुए बोले मांझी- ट्रांसजेंडर बताना गलत, सरकार से की ये मांग

INT News21 September 2026 at 11:41 pm

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर की गई कथित आपचिराग पासवान को ‘साथी’ बताते हुए बोले मांझी- ट्रांसजेंडर बताना गलत, सरकार से की ये मांगत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए बिहार सरकार से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मांझी ने अपने एक्स पोस्ट में किसी का नाम लिए बिना कहा कि किसी केंद्रीय मंत्री के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना सही नहीं है.

राजन सिंह की कथित टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह विवाद डॉ. राजन सिंह की कथित टिप्पणी के बाद शुरू हुआ. रिपोर्टों में दावा किया गया कि उन्होंने चिराग पासवान की पहचान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उन्हें ट्रांसजेंडर बताया. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई. मांझी ने इसी टिप्पणी का संदर्भ देते हुए कार्रवाई की मांग की और उन्होंने अपने पोस्ट में सीएम सम्राट चौधरी को भी टैग किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "किसी केन्द्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर उन्हें ट्रांसजेंडर बताना कहीं से ठीक नहीं. मैं बिहार सरकार से केंद्रीय कैबिनेट में हमारे साथी चिराग़ पासवान जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के उपर कार्रवाई करने की मांग करता हूं."

मांझी के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा

जीतन राम मांझी के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि किसी व्यक्ति को ट्रांसजेंडर कहना अपने आप में अभद्र टिप्पणी कैसे माना जा सकता है.

वहीं एक अन्य यूजर ने मांझी के पोस्ट पर सवाल करते हुए लिखा कि क्या वह चिराग पासवान का समर्थन कर रहे हैं या टिप्पणी के जरिए उनका मजाक बनाया जा रहा है. इस तरह मांझी के पोस्ट के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गया.

इसे भी पढ़ें : Bihar Road Project: बिहार के इस जिले में बनेगा 12.3 KM का फोरलेन बाईपास, 269 करोड़ होंगे खर्च, टेंडर जारी