sports
लंका प्रीमियर लीग: कुसल मेंडिस बाकी मैचों से बाहर, कोलंबो कैप्स के नए कप्तान बने कामिंडू मेंडिस
INT News22 July 2026 at 09:36 pm

नई दिल्ली, 22 जुलाई। लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2026 में कोलंबो कैप्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कामिंडू मेंडिस टीम का कप्तान बनाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट ने इसकी पुष्टि की है।