national
कर्नाटक में एसआईआर के खिलाफ किसान-दलित संगठनों का बिगुल, 23 अक्टूबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन
INT News19 October 2026 at 10:41 pm

बेंगलुरु, 19 अक्टूबर। कर्नाटक में किसान और दलित संगठनों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण
(एसआईआर) के खिलाफ 23 अक्टूबर को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिला मुख्यालयों पर जनसभाएं आयोजित करने की योजना की घोषणा की है।