Thursday, 9 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पिपरिया में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस:नीट पेपर लीक, राम मंदिर चंदा और मूंग खरीदी के मुद्दों पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

INT News9 July 2026 at 09:24 pm

पिपरिया में गुरुवार शाम युवा कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पचमढ़ी रोड से एक मशाल जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक, राम मंदिर चंदा घोटाले और किसानों की मूंग की पूरी खरीदी न होने जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा मशाल जुलूस यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें जिलेभर से आए सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। यह मशाल जुलूस पचमढ़ी रोड से शुरू होकर इतवारा बाजार, रेलवे ओवरब्रिज और मंगलवार बाजार होते हुए नगर के मुख्य चौक पर पहुंचा, जहां एक नुक्कड़ सभा की गई। जनता की आस्था और युवाओं के साथ विश्वासघात मुख्य चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर चंदा चोरी जनता की आस्था के साथ विश्वासघात है। उन्होंने नीट पेपर लीक को देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए निराशाजनक कहा। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मूंग की पूरी खरीदी न होने के कारण किसान आज दर-दर भटकने को मजबूर हैं। घनघोरिया ने चेतावनी दी कि इन मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी रहेगा। मूंग बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं किसान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हर्ष कटकवार ने स्थानीय समस्या को उठाते हुए कहा कि जिले के किसान सरकारी दर पर अपनी मूंग बेचने के लिए परेशान हैं, क्योंकि प्रशासन द्वारा उनकी पूरी उपज नहीं खरीदी जा रही है। उन्होंने साफ किया कि किसानों के हक के लिए जिला स्तर पर यह विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। यह रहे उपस्थित इस प्रदर्शन में जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारी राहुल सिंह राठौड़, अनुज कटकवार, पवन चौधरी, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश साहू सहित कांग्रेस और महिला कांग्रेस संगठन के कई नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।