Friday, 31 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

विश्वस्तरीय परीक्षा पद्धति जरूरी, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : पीएम मोदी

INT News30 July 2026 at 11:14 pm

नई दिल्ली, 30 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो संदेश के जरिए देश के युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ सरकार के कड़े रुख को दोहराते हुए कहा कि अब पेपर माफिया और पेपर लीक करने वाली गैंग को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।