Monday, 28 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

पाकिस्तान: ऑनलाइन ठगी में लगे तीन कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, चीनी नागरिकों समेत 212 लोग गिरफ्तार

INT News27 September 2026 at 10:12 pm

इस्लामाबाद, 27 सितंबर। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने इस्लामाबाद में चल रहे तीन अवैध कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर 212 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कई चीनी नागरिक भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये कॉल सेंटर एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन धोखाधड़ी (फ्रॉड) नेटवर्क से जुड़े थे। आरोप है कि इन केंद्रों के जरिए लोगों को ऑनलाइन ठगा जाता था और साइबर अपराध को अंजाम दिया जाता था।