national
राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, गुफा में बने ठिकाने से 9 यूबीजीएल ग्रेनेड और हथियार बरामद
INT News19 October 2026 at 10:54 pm

राजौरी, 19 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने कोटरांका तहसील के पंच गब्बर क्षेत्र स्थित चोर हिल की एक गुफा में बने छिपे हुए ठिकाने का भंडाफोड़ किया।