Thursday, 1 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

शायद मैंने आपको निराश किया...', एविक्शन के बाद ईशा रिखी ने फैंस से मांगी माफी, वहीं एक्स-पति बादशाह के इस वीडियो ने मचाई हलचल

INT News30 September 2026 at 11:36 pm

Bigg Boss 20: बिग बॉस से ईशा रिखी का सफर खत्म हो चुका है. शो से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. ईशा ने एक लंबा इमोशनल नोट शेयर करते हुए अपने तीन हफ्तों के सफर को याद किया और फैंस का शुक्रिया अदा किया. साथ ही उन्होंने यह भी माना कि शो के दौरान कुछ ऐसे पल आए, जब वह अपनी बात ठीक तरह से नहीं रख पाईं. उन्हें लगता है कि शायद उनके कुछ फैंस उनसे निराश हुए होंगे, जिसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी है.

‘पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए आसान नहीं थे’ - ईशा रिखी

ईशा रिखी ने अपने पोस्ट की शुरुआत ‘बिग बॉस’ के घर में बिताए तीन हफ्तों को याद करते हुए की. उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें कई तरह के इमोशंस, अनुभव, चुनौतियां, हंसी और आंसुओं से गुजरना पड़ा. उनके मुताबिक, इस सफर की कई यादें वह हमेशा अपने साथ रखेंगी.

View on Instagram

एक्ट्रेस ने यह भी स्वीकार किया कि घर के अंदर बिताया समय उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि कई बार वह इमोशनली टूट गईं और ऐसे भी मौके आए जब उन्हें अपनी बात व्यक्त करने में परेशानी हुई. ईशा ने कहा कि कई बार वह वैसी नजर नहीं आईं, जैसा वह खुद को दिखाना चाहती थीं.

फैंस से क्यों मांगी माफी?

ईशा ने अपने नोट में उन दर्शकों का भी जिक्र किया, जिन्हें उनका गेम या उनका व्यवहार पसंद नहीं आया. उन्होंने लिखा कि उन्हें पता है कि शायद उन्होंने कुछ लोगों को निराश किया होगा और अगर ऐसा हुआ है तो उन्हें सच में अफसोस है.

उन्होंने अपने इस अनुभव को अब एक सीख की तरह लेने की बात कही. ईशा के मुताबिक, वह अभी भी शो के दौरान हुई चीजों को समझने और खुद को बेहतर तरीके से जानने की कोशिश कर रही हैं. साथ ही उन्होंने उन लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनकी आलोचना करने के बावजूद उनकी जर्नी का हिस्सा बने रहना चुना.

ईशा के एविक्शन के बाद बादशाह का वीडियो

ईशा के इमोशनल पोस्ट के बीच उनके एक्स हसबैंड और रैपर बादशाह का एक वीडियो भी चर्चा में आ गया. ईशा के शो से बाहर होने के कुछ समय बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस का प्यार, आशीर्वाद और सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया अदा किया.

View on Instagram

वीडियो में बादशाह ने यह भी कहा कि उनके गले में खराश है और उनकी तबीयत ठीक नहीं है. उन्होंने अंत में फैंस से प्यार जताया. हालांकि, बादशाह ने अपने इस वीडियो में ईशा रिखी या उनके एविक्शन का सीधे तौर पर कोई जिक्र नहीं किया.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: लव गिल को मिली खास सुपरपावर, काजी को बनाया 'लड़की', तो माइक छीनने के चक्कर में गिरीं रीति

यूजर्स ने वीडियो को ईशा से जोड़ा

बादशाह का वीडियो ईशा के एविक्शन के आसपास सामने आने की वजह से सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे उनकी एक्स-वाइफ के शो से बाहर होने से जोड़कर देखना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने इसे अप्रत्यक्ष तंज माना, तो कुछ ने बादशाह का बचाव भी किया. हालांकि, बादशाह ने खुद यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका वीडियो ईशा के एविक्शन से जुड़ा था. इसलिए इसे लेकर सामने आ रही बातें फिलहाल सोशल मीडिया की अटकलें ही हैं.

शादी के कुछ महीनों बाद अलग हुए थे ईशा-बादशाह

ईशा रिखी का ‘बिग बॉस 20’ सफर उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहा. ईशा और बादशाह ने 2026 में अपनी शादी की पुष्टि की थी, लेकिन कुछ महीनों बाद दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया. शो में आने के दौरान भी उनके रिश्ते को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही. हालांकि, ईशा ने घर के अंदर अपने निजी रिश्ते को लेकर हर बात खुलकर नहीं की.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: घरवालों को सलमान ने दिखाया आईना, ईशा रिखी का गेम ओवर,मजेदार टास्क में दिखा फुल ड्रामा