national · दिल्ली
रक्षा क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा, पीएम मोदी ने जापान को भारतीय कंपनियों-स्टार्टअप्स के साथ साझेदारी का दिया न्योता
INT News20 August 2026 at 11:39 pm

नई दिल्ली, 20 अगस्त। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी परिकल्पना रखी। उन्होंने गुरुवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोईजुमी के उनसे मुलाकात के दौरान यह बात कही।