समाचार · मध्य प्रदेश
छिंदवाड़ा में 7 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस:औषधि नियमों के उल्लंघन पर मांगा जवाब; संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई
छिंदवाड़ा जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स की औषधि विभाग की ओर से लगातार जांच की जा रही है। कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षकों की जांच के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली, 1945 के उल्लंघन के मामले सामने आए हैं। नियमों का पालन नहीं मिलने पर जिले के 7 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। विभाग के अनुसार, संचालकों के जवाब मिलने के बाद उनका परीक्षण किया जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन 7 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस आगे भी जारी रहेगी जांच औषधि विभाग ने बताया कि जिले में मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित फर्मों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।