Friday, 24 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

लाठीचार्ज को लेकर हिनौला में भड़के लोग

INT News23 July 2026 at 09:58 pm

सल्ट। ब्लॉक के हिनौला बाजार में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमितपाल सिंह रावत के नेतृत्व में युवाओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। कहा कि जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया। यहां अमित रावत, गौरव रावत, दीपक मनराल, देवेंद्र नेगी, महेश वर्मा, राजू रावत, संजय, अजय, निकिता, विनीता आदि थीं।