national · दिल्ली
नेपाल बाढ़: 403 पर्यटक से नहीं हो पाया संपर्क, लापता में सबसे अधिक भारतीय; महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
INT News26 August 2026 at 11:56 pm
नई दिल्ली, 26 अगस्त। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, आपदा के बाद कुल 403 नेपाली और विदेशी पर्यटक संपर्कविहीन बताए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 133 भारतीय पर्यटक शामिल हैं, जिससे भारत में भी चिंता बढ़ गई है।