Monday, 19 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

चोरबागन भगदड़ के बाद एक्शन में बंगाल सरकार, तीन दुर्गा पूजा समितियों को नोटिस, सुरक्षा में मिलीं खामियां

INT News18 October 2026 at 11:53 pm

कोलकाता, 18 अक्टूबर। चोरबागन में दुर्गा पूजा के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार एक्शन में आ गई है। राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा पंडालों में जीवन सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसने कई पंडालों का निरीक्षण कर तीन बड़ी पूजा समितियों को नोटिस जारी किया है।