Monday, 19 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

Video : बाजू पर पट्टी और सीने पर चोट... हमले के बाद सामने आई टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर

INT News19 October 2026 at 02:17 am

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे. इस मुलाकात की तस्वीर सामने आई है. वहीं, मुंबई पुलिस ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी है. पुलिस घटना से जुड़े वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र की राजनीति और फिल्म जगत में हलचल तेज हो गई है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अभिनेता का हाल जानने उनके घर पहुंचे. इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और तस्वीर सामने आई. सामने आई इस तस्वीर में टाइगर श्रॉफ के हाथ और सीने पर पट्टियां बंधी है. बाजू पर पट्टियां, सीने पर बैंडेज है और टाइगर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं.

एकनाथ शिंदे ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि हमलावरों को ढूंढकर पकड़ा जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Video : राहुल गांधी बोले- मेरे खिलाफ 45 से ज्यादा मुकदमे लेकिन 'वोट चोरी’ के आरोपों

के लिए एक भी नहीं

जुहू में टाइगर श्रॉफ के कार पर फायरिंग

घटना रविवार (18 अक्टूबर 2026) की शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच के बाद अपनी कार से जा रहे थे. तभी दो अज्ञात लोगों ने पुष्पा पार्क के पास उनकी कार को निशाना बनाकर गोलियां चलाई. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें गोली चलने की आवाज पर लोग घबराते हुए दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन, बोले- छात्रों की जगह अपराधियों पर ध्यान दे पुलिस

टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, दो अन्य लोग घायल

मुंबई पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी और वह सुरक्षित हैं. हालांकि, उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.