national · महाराष्ट्र
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन, बोले- छात्रों की जगह अपराधियों पर ध्यान दे पुलिस

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं. अभिजीत दीपके ने कहा कि पुलिस को छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर सख्ती करने के बजाय असली अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.
अभिजीत दीपके ने क्या कहा
रविवार देर शाम मुंबई के जुहू इलाके में स्थित पुष्पा पार्क में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी. जानकारी के मुताबिक, जब टाइगर अपनी गाड़ी से निकल रहे थे, तभी दो लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं. इस घटना में टाइगर के ड्राइवर और एक ऑटो चालक के घायल हो गए. हालांकि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं उन्हें मामूली चोट आई है.
अभिजीत दीपके ने इसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को अपना ध्यान असली अपराधियों को पकड़ने पर लगाना चाहिए. उनका कहना है कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्ती करने के बजाय अपराध रोकने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. दीपके का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शन के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए थे.
मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस
घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 8 टीमें गठित की हैं. वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. कुर्ला, बांद्रा, कल्याण और दादर रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस की तालाश जारी हैं. फिलहाल, इस मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान, फायरिंग के पीछे की वजहों की जांच कर रही है. जांच पूरी होने और आधिकारिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.
ये भी पढ़ें: Video : राहुल गांधी बोले- मेरे खिलाफ 45 से ज्यादा मुकदमे लेकिन 'वोट चोरी’ के आरोपों
के लिए एक भी नहीं
उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ से फोन पर बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिया. फडणवीस ने कहा कि सरकार उनके साथ है. अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा.