Friday, 24 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

Almora News: सड़कें बंद, मुख्य मार्गों तक पहुंचना हुआ मुश्किल

INT News23 July 2026 at 09:57 pm

Almora News: अल्मोड़ा। जिले की दो ग्रामीण सड़कों पर मलबा व बोल्डर आने से ग्रामीणों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। सड़क बंद होने से ग्रामीणों के लिए मुख्य मार्ग तक पहुंचना मुश्किल हो गया। स्कूली बच्चों को भी परेशानी से जूझना पड़ा। मानसून सीजन में अल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों में आए दिन भूस्खलन हो रहा है। मलबा और बोल्डरों के सड़क पर आने से यातायात पूरी तरह ठप हो रहा है। गुरुवार को टमटोना-गौना व तराड़ी-तूतैया सड़कों पर मलबा व बोल्डर आने से यातायात ठप हो गया। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन करना मुश्किल हो गया।