Tuesday, 20 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

मणिपुर में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई, एक साल में 3,000 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट, 467 तस्कर गिरफ्तार

INT News19 October 2026 at 10:49 pm

इंफाल, 19 अक्टूबर। मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने सोमवार को बताया कि मणिपुर ने पिछले एक साल में लगभग 3,000 एकड़ में हो रही अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत 307 मामले दर्ज किए हैं और 467 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है।