national · पंजाब
'आप-दा सरकार ने राज्य को ड्रग्स के दलदल में धकेला', नशा मुक्त पंजाब यात्रा के समापन पर बोले अमित शाह
INT News30 September 2026 at 11:41 pm

जालंधर, 30 सितंबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि नशा मुक्त पंजाब का नारा देकर सत्ता में आई सरकार ने प्रदेश को ड्रग्स के दलदल में धकेल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब से नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए संकल्पित है।