समाचार · दिल्ली
धौला कुआं से कनॉट प्लेस तक... दिल्ली में इन 30 जगहों पर जानें से बचें, पुलिस ने जारी किया नया ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में सोमवार (12 अक्टूबर) को कई इलाकों में ट्रैफिक की परेशानी हो सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधानी से सफर करने की सलाह दी है. हालात के हिसाब से करीब 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. धौला कुआं, मंडी हाउस और कनॉट प्लेस जैसे इलाकों से गुजरने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है.
किन इलाकों में ट्रैफिक की परेशानी हो सकती है?
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है. इनमें धौला कुआं फ्लाईओवर, मंडी हाउस, कनॉट प्लेस और आसपास के कुछ दूसरे इलाके शामिल हैं. देखिए लिस्ट
शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट, नई दिल्ली की ओर
धौला कुआं फ्लाईओवर
झंडेवालान गोल चक्कर
पंचकुइयां गोल चक्कर
मंडी हाउस गोल चक्कर
डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)
रामचरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
मिंटो रोड और दीनदयाल उपाध्याय मार्ग का चौराहा
गुरु नानक चौक
चेम्सफोर्ड रोड और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल का टी-पॉइंट
भरों रोड और रिंग रोड का एमजीएम टी-पॉइंट
लोधी रोड फ्लाईओवर
नीला गुंबद गोल चक्कर
मदरसा टी-पॉइंट
सम्राट होटल गोल चक्कर
सरदार पटेल मार्ग और पंचशील मार्ग का चौराहा
भीकाजी कामा प्लेस फ्लाईओवर के नीचे
मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
रिंग रोड और सैन मार्टिन मार्ग का टी-पॉइंट
अशोक रोड और जंतर-मंतर रोड का गोल चक्कर
विंडसर प्लेस गोल चक्कर
टॉलस्टॉय मार्ग और जनपथ का चौराहा
रेल भवन गोल चक्कर
जय सिंह रोड और संसद मार्ग का चौराहा
कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल और बाराखंभा रोड का टी-पॉइंट
गोल डाकखाना गोल चक्कर
पटेल चौक गोल चक्कर
जय सिंह रोड और अशोक रोड का टी-पॉइंट
राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का गोल चक्कर
कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल और संसद मार्ग का टी-पॉइंट
रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले लोग रखें खास ध्यान
अगर आपको नई दिल्ली या सेंट्रल दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाना है, तो घर से थोड़ा जल्दी निकलें. रास्ते में जाम या ट्रैफिक डायवर्जन मिलने पर सफर में ज्यादा समय लग सकता है. खासकर उन लोगों को पहले से अपनी यात्रा की तैयारी कर लेनी चाहिए, जिन्हें ट्रेन पकड़नी है, बस से दूसरे शहर जाना है या फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट पहुंचना है.
ये भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक से नहीं मिलेंगे CJI सूर्यकांत, राहुल गांधी और खरगे का प्रस्ताव ठुकराया
घर से निकलने से पहले क्या करें?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है. अगर किसी काम से बाहर जाना जरूरी है, तो इन बातों का ध्यान रखें:
घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें.
गूगल मैप्स पर अपने रास्ते का ट्रैफिक अपडेट चेक करें.
जाम मिलने की स्थिति में दूसरे रास्ते का विकल्प रखें.
रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें.
सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें.
ये भी पढ़ें: Video : CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष की नई रणनीति, राहुल गांधी ने कहा- कल पूरा भारत...
हालात के हिसाब से बदल सकते हैं ट्रैफिक नियम
पुलिस के मुताबिक, ट्रैफिक डायवर्जन और रास्तों पर पाबंदियां मौके की स्थिति को देखकर लागू की जा सकती हैं. इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे सफर शुरू करने से पहले ताजा जानकारी हासिल करें. ऐसे में अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाना और ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखना सबसे जरूरी है.