entertainment
‘तुम मेरे हो’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे गुरमीत चौधरी, CM सम्राट चौधरी को लेकर कही ये बात?

बिहार की राजधानी पटना पहुंचे अभिनेता गुरमीत चौधरी यहां के एयरपोर्ट को देखकर हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि पटना एयरपोर्ट देखकर उन्हें लगा, जैसे वह किसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आ गए हों. गुरमीत ने बिहार में हो रहे बदलावों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काम को भी उम्दा बताया. अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘तुम मेरे हो’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे हैं.
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर गुरमीत चौधरी अपनी आने वाली फिल्म ‘तुम मेरे हो’ के प्रमोशन की शुरुआत करने पटना पहुंचे. बिहार पहुंचकर उन्होंने यहां के लोगों से मुलाकात की और अपनेपन के लिए आभार जताया. इस दौरान गुरमीत पटना एयरपोर्ट की तारीफ करते भी नजर आए. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह काफी हैरान हो गए थे और उन्हें लगा कि जैसे वह किसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आ गए हों.
पटना एयरपोर्ट की तारीफ में क्या बोले गुरमीत?
गुरमीत चौधरी ने पटना एयरपोर्ट की सुविधाओं और उसके बदलाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से बदल रहा है. एक्टर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काम की भी तारीफ की और उन्हें धन्यवाद कहा. गुरमीत की इस प्रतिक्रिया के बाद बिहार में हो रहे बदलावों को लेकर उनकी बात चर्चा में है.
बिहार की फिल्म सिटी को लेकर कही ये बात
गुरमीत चौधरी ने बिहार में बन रही फिल्म सिटी को लेकर भी अपनी बात रखी. उनका कहना है कि इससे बिहार की पहचान और मजबूत होगी और राज्य का नाम रोशन होगा. फिल्म सिटी बनने से बिहार में फिल्म जगत से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
गुरमीत ने पटना से अपनी फिल्म ‘तुम मेरे हो’ के प्रमोशन की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने बिहार के लोगों के प्यार और आशीर्वाद को खास बताया. एक्टर के मुताबिक, अपने सफर की शुरुआत से जुड़े स्थान पर लौटकर नए अध्याय की शुरुआत करना उनके लिए खास अनुभव है.
ये भी पढ़ें: 84वें जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने उमड़े फैंस, जलसा के बाहर फूल-मालाओं से हुआ स्वागत