national · पंजाब
Punjab ASI Shot Dead: तरनतारन में ASI की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
INT News12 October 2026 at 12:14 am

Punjab ASI Shot Dead: पंजाब के तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआ में रविवार शाम पंजाब पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं.
घर लौट रहे थे ASI इकबाल सिंह
फिरोजपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि मृतक ASI की पहचान इकबाल सिंह के रूप में हुई है. वह फिरोजपुर जिले के मखू में तैनात थे. रविवार शाम घर लौटने के दौरान उन पर हमला किया गया.
हमलावरों ने गोलियां की बौछार कर दी
हमलावरों ने बेहद करीब से कई गोलियां चलाईं. इनमें से दो गोलियां इकबाल सिंह को लगीं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
फिलहाल हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.