entertainment
Bigg Boss 20: 'लॉलीपॉप' और 'C का बटन' पर भड़के सलमान, यंग-स्काउट की लगाई क्लास; अमन गांधी की एक लाइफ खत्म!

Bigg Boss 20 का वीकेंड का वार हमेशा की तरह फुल ऑन ड्रामे और भारी खुलासों से भरा रहा. हालांकि आज के एपिसोड की शुरुआत सलमान खान ने बड़े ही शायराना अंदाज में की थी. आते ही उन्होंने नए कैप्टन आसिफ की चुटकी ली और घरवालों को कुछ मजेदार खबरें सुनाई. लेकिन यह हंसी-मजाक सिर्फ एक छलावा था, क्योंकि इसके ठीक बाद घर में वो तूफान आया जिसका किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया था.
डबल मीनिंग बातों और गाली-गलौज पर फूटा सलमान का गुस्सा
सलमान खान ने अचानक अपना रुख कड़ा करते हुए घर में चल रही गंदी भाषा और डबल मीनिंग बातों पर घरवालों की जमकर क्लास लगा दी. सलमान ने सीधे लहजे में लताड़ते हुए कहा, “यह शो सिर्फ आपकी उम्र के लोग नहीं देखते. इसे घर के बच्चे, बुजुर्ग और आपके अपने रिश्तेदार भी देखते हैं. यहां जो गंदगी फैलाई जा रही है, वो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी.”
View on Instagram
'लॉलीपॉप' और 'C का बटन': यंग, स्काउट और काजी की बजी बैंड
सलमान ने पुराना 'लॉलीपॉप' वाला मुद्दा उठाया और यंग व स्काउट को सीधे निशाने पर ले लिया. भाईजान ने बेहद गुस्से में दोनों से पूछा कि इस शब्द का इस्तेमाल किस मतलब (कॉन्टेक्स्ट) में किया जाता है. इस पर दोनों ने दबी आवाज में कबूल किया कि इसका इस्तेमाल गाली-गलौज की तरह ही किया गया था.
इसके तुरंत बाद सलमान ने 'C का बटन' वाले कमेंट पर स्काउट, यंग और काजी तीनों को घेर लिया. जब सलमान ने इसका मतलब सबके सामने बोलने को कहा, तो यंग की बोलती बंद हो गई और उसने साफ कह दिया- "मैं नहीं बता सकता."
काजी को खाना देने पर भड़के भाईजान, रो पड़े काजी
क्लास यहीं खत्म नहीं हुई. सलमान खान ने स्काउट द्वारा काजी को गलत तरीके से खाना परोसने के मुद्दे पर भी नाराजगी जताई. इसके बाद उन्होंने घरवालों से पूछा कि काजी सच में बीमार थे या सिर्फ बीमारी का नाटक कर रहे थे? सभी ने अपनी-अपनी राय रखी, लेकिन इसी बहस के बीच काजी अपनी बात रखते-रखते भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े.
View on Instagram
अमन गांधी की एक लाइफ खत्म, मैरी कॉम हुई सेफ
एपिसोड के अंत में नॉमिनेशन का फैसला सुनाते हुए सलमान ने बताया कि इस हफ्ते अमन गांधी को सबसे कम वोट मिले हैं, जिसकी वजह से उनकी एक 'लाइफ' खत्म हो गई है. इस दौरान सबसे ज्यादा डरी हुई मैरी कॉम थीं, क्योंकि उनके पास सिर्फ एक ही आखिरी लाइफ बची थी. लेकिन जैसे ही सलमान ने ऐलान किया कि मैरी कॉम सेफ हैं, उनके चेहरे पर आई राहत और खुशी देखने लायक थी.
ये भी पढ़ें: हिरासत और पैदल सफर के बाद अब कानूनी शिकंजा: इमरान खान पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, BNS की 5 धाराएं लगीं