Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

दीया मिर्जा का वीडियो हटाने पर भड़कीं ज्योति गायकवाड़, भाजपा पर लगाया मुद्दों से भटकाने का आरोप

INT News2 November 2026 at 10:32 pm

मुंबई, 2 नवंबर। कांग्रेस विधायक डॉ. ज्योति एकनाथ गायकवाड़ ने बीएमसी के पोर्टल से अभिनेत्री और पर्यावरण कार्यकर्ता दीया मिर्जा का वीडियो हटाए जाने को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण, पेड़ों की कटाई, पानी, अस्पताल और सड़कों जैसी समस्याओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय धार्मिक पहचान के आधार पर राजनीति कर रही है। उन्होंने भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राहुल गांधी पर टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी। गायकवाड़ ने कहा कि भाजपा अपनी सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रही है।