national · पंजाब
पंजाब की कानून-व्यवस्था पर पवन खेड़ा का राज्य और केंद्र सरकार पर हमला, बोले- जनता ठगा हुआ महसूस कर रही
INT News18 October 2026 at 11:49 pm

जालंधर, 18 अक्टूबर। पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह की नियुक्ति और प्रदेश के मौजूदा हालात को लेकर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने मान सरकार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में हाल में हुई दुखद घटना ने प्रदेश की ड्रग्स और कानून-व्यवस्था की असली तस्वीर सामने ला दी है, जिससे लोगों में गुस्सा है और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।