Monday, 19 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

गोली की आवाज, कार पर खून के धब्बे! Tiger Shroff का आया वीडियो

INT News18 October 2026 at 11:45 pm

टाइगर श्रॉफ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में एक महिला फैन उनकी कार का वीडियो बना रही होती है, तभी अचानक गोली चलने जैसी आवाज सुनाई देती है. इसके बाद कैमरा कार की तरफ घूमता है, जहां टाइगर श्रॉफ अंदर बैठे नजर आते हैं. कार पर खून जैसे धब्बे भी दिखाई देते हैं, जबकि टाइगर सुरक्षित नजर आते हैं. हालांकि, वीडियो की पूरी सच्चाई और घटना की आधिकारिक पुष्टि होना अभी जरूरी है.

देखें वीडियो:

View on Instagram

फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, भीड़ के बीच पहुंचे हमलावर

यह वारदात रविवार शाम करीब 7 बजे की है. टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी कार से वापस लौट रहे थे. जुहू स्थित पुष्पा पार्क के पास जैसे ही उनकी गाड़ी रुकी, अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए वहां फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई. लोग वीडियो और तस्वीरें ले ही रहे थे कि तभी अचानक एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात शूटर वहां आ धमके.

गाड़ी पर बरसाईं गोलियां, चीख-पुकार मची

भीड़ के बीच हमलावरों ने बिना किसी डर के टाइगर श्रॉफ की लग्जरी गाड़ी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग कर दी. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई. हमलावरों की गोलियों से गाड़ी के शीशे टूट गए और टाइगर के ड्राइवर को गोली जा लगी. वहीं सड़क पर मौजूद एक निर्दोष ऑटो-रिक्शा वाले को भी गोली के छर्रे लगे. दोनों घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जबकि कार के भीतर बैठे टाइगर सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे.

लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी: 'सलमान के साथ काम करने वालों का यही अंजाम होगा'

इस सनसनीखेज हमले के फौरन बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. दावा किया जा रहा है कि कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे अनिल पंडित ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. वायरल पोस्ट में धमकी भरे लहजे में लिखा गया है कि 'जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा या उनसे जुड़ेगा, उसका यही अंजाम होगा.'

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ से पहले सलमान खान समेत इन सितारों पर भी हो चुकी है फायरिंग; देखें पूरी लिस्ट