national
मेघालय : सरकारी कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का सम्मान समारोह नहीं होगा
INT News30 July 2026 at 10:49 pm

शिलांग, 30 जुलाई। मेघालय सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और राज्य के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के सम्मान समारोह पर रोक लगा दी है। सरकार ने विभागों को आम नागरिकों को सम्मानित करने का निर्देश दिया है, ताकि ऐसे कार्यक्रमों को अधिक नागरिक-केंद्रित बनाया जा सके।