national · गुजरात
भारत के टॉप-10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में शामिल हुआ अदाणी ग्रुप, अदाणी पावर बनी देश की सबसे मूल्यवान ऊर्जा ब्रांड
INT News14 July 2026 at 07:06 pm

अहमदाबाद, 14 जुलाई। मंगलवार को घोषणा की गई कि अदाणी ग्रुप भारत के 'टॉप 10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स' में पहली बार सबसे तेजी से प्रवेश करने वाला ब्रांड बन गया है। वहीं, 'ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रिपोर्ट 2026' के अनुसार अदाणी पावर देश की सबसे मूल्यवान ऊर्जा (एनर्जी) ब्रांड बनकर उभरी है।