Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · गुजरात

Ahmedabad: अब करगिल ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों को खड़े होने से मुक्ति, पास में बनाए नए मोड

INT News14 July 2026 at 10:20 pm

Ahmedabad. शहर के सरखेज-गांधीनगर हाइवे पर गुजरात हाइकोर्ट के पास स्थित करगिल ट्रैफिक सिग्नल पर अब वाहन चालकों को खड़ा नहीं होना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है, क्योंकि मंगलवार से शहर ट्रैफिक पुलिस ने इस ट्रैफिक सिग्नल को बंद करते हुए इसके 50 से 100 मीटर क्षेत्र में ही अंग्रेजी के आइ आकार में एसजी हाइवे पर नए कट (मोड) दिए हैं, उन्हें शुरू भी कर दिया है। जिससे वाहन चालकों को ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गोता से आने वाला वाहन यदि सोला गांव की ओर जाना चाहता है तो वह करगिल सिग्नल से थोड़ा आगे गणेश मेरेडियन पर दिए गए नए मोड (कट) से मुड़ते हुए करगिल चार रास्ते से सोला गांव वाले मार्ग की ओर जा सकता है। इतना ही नहीं उसे यदि वापस गोता या सोला सिविल जाना है तो उसे करगिल चार रास्ते से 50 मीटर पहले दिए मोड से मुड़ने की सुविधा दी गई है। इसी प्रकार से यदि थलतेज से गोता जाने वाला वाहन यदि चाणक्यपुरी की ओर जाना चाहता है, तो उसे करगिल चार रास्ते से 50 मीटर आगे गुजरात हाइकोर्ट ऑडिटोरियम के सामने दिए गए नया मोड (कट) से मुड़ना होगा और चार रास्ते से चाणक्यपुरी रोड की ओर जा सकेगा। इसमें उसे कहीं कोई ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।वैसे इस प्रकार की व्यवस्था इससे पहले पेलेडियम मॉल चार रास्ते पर अहमदाबाद महानगर पालिका की मदद से शहर ट्रैफिक पुलिस ने की थी। उसे मिली सफलता को देखते हुए मंगलवार से करगिल चार रास्ते पर भी इसे लागू कर दिया है। इससे दैनिक 50 हजार वाहन चालकों को फायदा होगा। फिलहाल इसे प्रायोगित तौर पर लागू किया है। वाहन चालकों के 9 घंटे बचेंगे: डीसीपी कणजरिया ट्रैफिक पूर्व उपायुक्त नरेश कणजरिया ने बताया कि इस बदलाव से हर दिन गुजरने वाले 50 हजार वाहन चालकों को फायदा होगा। यहां 120 सेकेंड बंद रहता था, 40 सेकंड खुलता था। इस बदलाव से 12 घंटे में से 9 घंटे बंद रहने वाला सिग्नल वाहनों को 12 घंटे खुला मिलेगा, उनके कीमती नौ घंटे बचेंगे।