national · पश्चिम बंगाल
सिंधु जल संधि पर धमकी वाली भाषा गलत, ममता पर अंडा फेंकना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : मनोज झा
INT News9 July 2026 at 07:14 pm

पटना, 9 जुलाई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सिंधु जल संधि, ईरान-अमेरिका तनाव, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की रैली में कथित तौर पर अंडे फेंके जाने की घटना, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कई मामलों में केंद्र सरकार और भाजपा पर सवाल उठाए।