Monday, 19 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक युवाओं की नहीं सुनती सरकार: साहिल वाकोडे मामले पर बोले अनीश गवांडे

INT News18 October 2026 at 11:46 pm

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। आईआईटी बॉम्बे परिसर में अपने दिवंगत बेटे साहिल वाकोडे की श्रद्धांजलि सभा कर रहे माता-पिता को पुलिस द्वारा घसीटे जाने की घटना को एनसीपी (एसपी) नेता अनीश गवांडे ने महाराष्ट्र के लिए शर्मनाक दिन करार दिया। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस सरकार पर युवाओं और शोकाकुल परिवारों की अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही किरेन रिजिजू के बयान और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विदेशी टूलकिट वाले बयान पर पलटवार करते हुए गवांडे ने कहा कि देश को बांग्लादेश या फ्रांस मॉडल नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के इंडिया मॉडल की जरूरत है।