समाचार · झारखंड
JSSC इंटरमीडिएट संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की तिथियों में बदलाव, जानें नई डेट

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में संशोधन किया है. पहले यह आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से 19 अगस्त तक निर्धारित थी, लेकिन ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में सुधार (सिस्टम अपग्रेडेशन) के कारण नई तिथियां जारी की गई हैं. जेएसएससी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब अभ्यर्थी 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
यह है नया शेड्यूल
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे संबंधित पद के लिए निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं.
इनमें शैक्षणिक योग्यता, न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा, आरक्षण श्रेणी, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता श्रेणी सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र शामिल हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी वैध दस्तावेज अभ्यर्थी के पास उपलब्ध होने चाहिए.
326 पदों पर होगी नियुक्ति
इस संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 326 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने और आवेदन पत्र भरते समय सभी सूचनाएं सावधानीपूर्वक दर्ज करने की अपील की है. आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 6 से 8 सितंबर तक उपलब्ध कराए जाने वाले सुधार लिंक के माध्यम से संशोधन किया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें...
झारखंड के सदर अस्पतालों में PPP मोड की पैथोलॉजी सेवाएं होंगी बंद, सरकारी जांच को बढ़ावा
कई दशक से आतंक मचा रहा था मिसिर बेसरा, गिरफ्तारी से टूटी माओवाद की कमर, लाल आतंक का अंत