Friday, 24 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ थम नहीं रहा गुस्सा

INT News23 July 2026 at 09:58 pm

अल्मोड़ा। नीट पेपर लीक और जंतर मंतर में युवाओं पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश बरकरार है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौखुटिया, दन्या, भिकियासैंण और हवालबाग में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार के इशारे में पेपर लीक करवाए गए। ऊपर से विरोध कर रहे युवाओं पर लाठियां बरसाई गईं। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।