national
जीएमसीएच-चंडीगढ़ में प्रोजेक्ट नर्स सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, 14 सितंबर अंतिम तिथि
INT News9 September 2026 at 01:38 pm

चंडीगढ़, 9 सितंबर। देश के किसी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच), चंडीगढ़ ने प्रोजेक्ट नर्स सहित विभिन्न 9 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।