national
मानसून की तैयारी पूरी, लेकिन सड़कें बेहाल: भाजपा प्रवक्ता नारायणन तिरुपति का डीएमके और टीवीके पर निशाना
INT News19 October 2026 at 10:45 pm

चेन्नई, 19 अक्टूबर। तमिलनाडु में मानसून और बुनियादी ढांचे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने डीएमके और सत्तारूढ़ टीवीके सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने स्मार्ट मीटरिंग परियोजना को लेकर भी पूर्ववर्ती और वर्तमान सरकारों को घेरा और कहा कि केंद्र सरकार 2-3 साल से इस पर जोर दे रही है, लेकिन कम कीमत पर टेंडर मिलने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया, जबकि इससे बिजली चोरी रुकेगी और सटीक बिलिंग होगी।