Thursday, 1 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

भाखड़ा नहर पर व्यक्ति ने वीडियो बनाकर लगाए प्रताड़ना के आरोप, सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब सरकार को घेरा

INT News30 September 2026 at 11:52 pm

समाना, 30 सितंबर। पंजाब के समाना स्थित भाखड़ा नहर के पुल से एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति ने आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा, गांव के सरपंच और अपने भाई व भतीजों पर कथित रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यक्ति ने मानसिक परेशानी का जिक्र करते हुए अपनी जान देने की बात भी कही है।