Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

मौदहापारा थाना पुलिस की गिरफ्त से ड्रग्स आरोपी फरार:वीडियोग्राफी के दौरान पुलिस को धक्का देकर भागा

INT News10 November 2026 at 11:17 pm

रायपुर में 3 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी मुशर्रफ मौदहापारा थाना पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मौदहापारा पुलिस को सौंपा था। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम आरोपी को घटनास्थल की तस्दीक और वीडियोग्राफी कराने ले गई थी। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। साक्ष्य जुटाने के दौरान भागा जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मुशर्रफ को पकड़ा था। उसके पास से 3 ग्राम नशीला पदार्थ मिला था। इसके बाद उसे मौदहापारा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौदहापारा पुलिस आरोपी को घटनास्थल की तस्दीक और वीडियोग्राफी के लिए लेकर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी प्रक्रिया में व्यस्त थे और आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पूरे मामले में फिलहाल पुलिस की पुष्टि और आधिकारिक बयान का इंतजार है।