national
पलामू में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
INT News9 September 2026 at 01:47 pm

मेदिनीनगर, 9 सितंबर। झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित शहर थाना क्षेत्र के रेडमा चौक पर एक नवविवाहिता वैष्णवी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार देर रात उसके ससुराल के कमरे में फंदे से झूलता मिला।