Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना Tiago EV ने बाइक,साइकिल,ई-रिक्शा को मारी टक्कर:बाइक सवार हवा में 3 गुलाटियां खा 30 फीट दूर गिरा,5 घायल सीसीटीवी आया सामने

INT News25 September 2026 at 06:30 am

लुधियाना के बहादुरके रोड पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क पर कहर बरपाते हुए एक साइकिल, एक एक्टिवा,एक बाइक और 2 ई-रिक्शा को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस भयंकर हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है,जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। सीसीटीवी में क्या नज़र आया? वीडियो फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि सड़क पर ट्रैफिक चल रहा है। तभी आगे से एक सफेद रंग की Tiago EV कार बिना ब्रेक लगाए सीधे एक साइकिल सवार और बाइक वाले को टक्कर देती है। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार हवा में 3 गुलाटियां खाकर करीब 30 फीट दूर ज़मीन पर जा गिरता है। इसके तुरंत बाद यह बेकाबू कार आगे से आरही 2 ई-रिक्शा,एक्टिवा को भी टक्कर मारती है, जिससे ई-रिक्शा पूरी तरह पलट जाता है। पीड़ित ने क्या कहा? हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक जतिंदर पाल सिंह जिनके सिर पर गंभीर चोट है ने बताया कि वह अपनी ई-रिक्शा में 2 सवारियां लेकर जा रहे थे। जतिंदर के मुताबिक आगे से आ रही कार की स्पीड करीब 100 से 120 किमी/घंटा थी। कार ने एक सेकंड के भीतर ही मोटरसाइकिल और उनके ई-रिक्शा में आगे से सीधी टक्कर मार दी। जतिंदर ने यह भी बताया कि एक्सीडेंट के बाद कार चालक गाड़ी से बाहर निकलने की हालत में नहीं था जिससे उसके नशे में होने का शक है। इस हादसे में जतिंदर के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सलेम टाबरी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कार चालक को पकड़ लिया है