Wednesday, 25 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

25 ट्रेनों में जांच, 615 बेटिकट और अनियमित-यात्री मिले:बिलासपुर से ब्रजराजनगर तक टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकट यात्रा करने वालों से 5.24 लाख वसूले

INT News24 November 2026 at 11:10 pm

बिलासपुर रेल मंडल में रेलवे प्रशासन ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफसघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिलासपुर-चांपा-रायगढ़-ब्रजराजनगर और बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में 25 ट्रेनों की जांच की गई। जिसमें 615 यात्री बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना बुक लगेज के साथ पकड़े गए। इनसे कुल 5 लाख 24 हजार 445 रुपए जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चले अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक, उप मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ शामिल रहे। जांच में बिना टिकट यात्रा के 443 मामले मिले। इनसे 4 लाख 7 हजार 810 रुपए वसूले गए। वहीं अनियमित टिकट के 149 मामलों में 1 लाख 14 हजार 235 रुपए और बिना बुक लगेज के 23 मामलों में 2 हजार 400 रुपए जुर्माना लिया गया। जुर्माने में 78% हिस्सेदारी बिना टिकट यात्रियों की

कुल 5.24 लाख रुपए की वसूली में 4.07 लाख रुपए अकेले बिना टिकट यात्रा करने वालों से मिले। यानी हर 100 रुपए की जुर्माना वसूली में करीब 78 रुपए बेटिकट यात्रियों से आए। बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने विशेष अभियान

सीनियर डीसीएम अनुरग सिंह ने कहा कि बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए मंडल में लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों से अपील है कि असुविधा और जुर्माने से बचने के लिए वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। पांच माह में 4.23 लाख मामले, 27.56 करोड़ वसूले

बिलासपुर मंडल में टिकट जांच अभियान की कार्रवाई के आंकड़े बताते हैं कि बिना टिकट व अनियमित यात्रा बड़ी चुनौती बनी हुई है। अप्रैल से अगस्त 2026 तक पांच माह में मंडल में 4.23 लाख मामलों में कार्रवाई कर 27.56 करोड़ रुपए वसूले गए। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के तीनों मंडलों में सितंबर के पहले 20 दिनों में 43,710 मामलों में 3.13 करोड़ रुपए की वसूली हुई। अगस्त में जोन के तीनों मंडलों में 60,822 मामलों से 4.19 करोड़ रुपए वसूले गए।